सिमडेगा, फरवरी 5 -- ठेठाईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को मनरेगा बचाओ संग्राम, पेसा कानून नियमावली और एस.आई.आर. पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी तथा महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा मुख्य रूप में शामिल हुए। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि मनरेगा सिर्फ़ मजदूरी देने की योजना नहीं है, यह ग्रामीण सम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार है। आज जरूरत है कि इसका सही क्रियान्वयन हो, काम समय पर मिले और भुगतान में देरी न हो। पेसा कानून हमारे गरीब आदिवासी समाज की अस्मिता की ढाल है। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा को अधिकार मिले बिना विकास अधूरा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से हमारे कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं का सही मूल्यांकन कर पाएँगे और हर पंचायत म...