बोकारो, जून 23 -- दामोदा, प्रतिनिधि। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के दुग्दा स्थित आवासीय कार्यालय में सोमवार को चंद्रपुरा प्रखंड कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने की। कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया में एक भी पात्र मतदाता का नाम न छूटे इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकताओं की भागीदारी निभानी होगी। पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने और आवश्यक फार्म भरवाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बीएलओ के साथ समन्वय कर वृद्ध, दिव्यांग और महिला मतदाताओं की विशेष मदद करना है ताकि उनका नाम जोड़ने सुधारने में कोई परेशानी न हो। फर्जी नाम जुड़े नहीं और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने की जरूरत है। साथ ही कहा कि पार...