सिमडेगा, मई 20 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के टाटी पंचायत में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से विधायक नमन विक्सल कोंनगाड़ी उपस्थित थे। बैठक के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, जनकल्याण योजनाओं तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को नेताओं के समक्ष रखा।

बैठक में विधायक का भाषण इस अवसर पर विधायक ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य करती रही है। विधायक ने भाजपा एवं आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों संगठन समाज को बांटने का कार्य कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने में व...