बलिया, मार्च 10 -- बलिया। जिला कांग्रेस सभागार में पार्टी की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि यह समय पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि चुनावी वर्ष के निकट है। ऐसे में इस समय कों हमें चुनौती के रूप में स्वीकार करना है। कहा कि चौदह मार्च से चौदह अप्रैल तक कोई भी कार्यकर्ता घर पर नहीं बैठेगा। हर कार्यकर्ता अपने गांव में हर घर जाकर पार्टी नेता राहुल गांधी नीतियों को बताने का काम करेगा। साथ ही टीम बनाकर जिले के प्रत्येक मुख्य बाजारों में पदयात्रा कर नुक्कड़ सभा के माध्यम से पार्टी के नीतियों को बताया जायेगा। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना, राजेन्द्र चौधरी, अनुपमा सिंह, सुशील श्रीवास्तव,हीरा राम,पारस वर्मा, सिद्ध नाथ तिवारी,महा प्रसाद चौबे, अबूल फैज, मणिनाथ तिवारी विजेन्द्र पाण्डेय मुखिया,सा...