महाराजगंज, जनवरी 30 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडी फरेंदा एसडीएम से मिला। नगर में स्थित कांग्रेस की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए इसे हटवाने की मांग की। कांग्रेसियों ने पत्रक के माध्यम से कहा कि कांग्रेस पार्टी के नाम से नगर में स्थित भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा टीन डालकर व्यवसाय किया जा रहा है। इसे हटाए जाने निमित विगत 6 महीना से जिलाधिकारी सहित उप जिलाधिकारी से मांग की जा रही है, परंतु अभी तक अतिक्रमण नहीं हटवाया गया। कहा गया कि कांग्रेस की भूमि में दरवाजा खोला जा रहा है, जिसे रोकना जरूरी है। चेतावनी दी कि यदि इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो कांग्रेसी लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने को बाध्य होंगे। शिकायती पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में कांग्र...