पूर्णिया, फरवरी 25 -- कसबा, एक संवाददाता। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इसी कार्यक्रम के तहत यूपी के रामपुर विधानसभा का पूर्व विधायक सह कांग्रेस एआईसीसी प्रवेक्षक संजय कपूर ने मंगलवार को कसबा में आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत किए। कदवा के पूर्व विधायक सह कांग्रेस सीएलपी लीडर शकील अहमद खान, विधायक प्रत्याशी सह कसबा के पूर्व प्रखंड प्रमुख मो. इरफान के कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। संजय कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कसबा विधानसभा आया हूं। प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और कांग्रेस का फीडबैक लेंगे। कांग्रेस पार्टी की असल...