कांग्रेस पार्टी का वास्तविक आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता : अमित विज
सिद्धार्थ, अगस्त 19 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। कांग्रेस पार्टी का वास्तविक आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। इसलिए संगठन सृजन अभियान के दौरान जिले के विभन्नि क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम जनता से संवाद किया जाएगा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनके सुझावों और विचारों को गंभीरता से सुना जाएगा। ये बातें कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए एआईसीसी के ऑब्जर्वर, पंजाब के पठानकोट से पूर्व विधायक एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अमित विज ने कहीं। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने व जमीनी स्तर पर सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित जिम्मेदारी देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.