पटना, जून 7 -- पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने कहा है कि कांग्रेस पहले अपनी पार्टी को एकजुट कर ले, फिर देश में विपक्षी एकता की बात करे। रविवार को बयान जारी कर उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष की तब चलती है, जब राहुल गांधी इजाजत दें। इंडिया गठबंधन में दर्जनभर से अधिक प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। चुनाव के समय सीट बंटवारे की बात आते ही यह गठबंधन धराशाही हो जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन की 8 जून को बैठक हो रही है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी दल के नेता महामंथन में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस पहले अपनी पार्टी को एकजुट करे : मंगल एजेंडा वही घिसा-पिटा होगा। केंद्र सरकार की नीतियों की ...