रुद्रपुर, मई 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कांग्रेस पर राजनीतिक हताशा में साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चम्पावत में हुई हालिया घटना भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं की छवि खराब करने की कोशिश है। शुक्रवार को जारी बयान में जिंदल ने कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच में स्पष्ट हो गया है कि भाजपा कार्यकर्ता को झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके प्रदेश नेतृत्व ने बिना तथ्यों की जांच किए भाजपा को बदनाम करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कराए गए और भ्रामक नैरेटिव फैलाया गया। यह भी पढ़ें- झूठ के सहारे भाजपा को बदनाम कर रही कांग्रेस: राजेंद्र तड़ियाल इसका उद्देश्य मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र तथा भाजपा संगठन की छवि ध...