शामली, जून 24 -- शामली। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बुधवार को राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन को सौंपकर विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में भूमि कब्जा, बारात घर को अतिक्रमण मुक्त कराने, मृतक आश्रित को नौकरी दिलाने तथा सफाई कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया कि कस्बा थानाभवन के ग्राम खानपुर निवासी सतीश वाल्मीकि की वर्षों से जोती जा रही भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। प्रशासन से भूमि को कब्जामुक्त कराकर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा मोहल्ला पंसारियान स्थित वाल्मीकि कॉलोनी में समाज की बेटियों के विवाह हेतु बनाए गए वाल्मीकि बारात घर पर कथित रूप से कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर उसे किराये पर दिए जाने का आरोप लगाया गया। न...