कांग्रेस ने 2027 चुनाव की रणनीति पर किया मंथन
हल्द्वानी, जून 7 -- लालकुआं, संवाददाता। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता के नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत समारोह में कांग्रेस नेताओं ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। पुराना बिंदुखेड़ा स्थित स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल ने की। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से बूथ स्तर पर सक्रिय होना होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। इससे पूर्व पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय कुन्दन सिंह बथ्याल को श्रद्धांजलि दी गई। चार जून को अल्मोड़ा रैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.