पटना, अप्रैल 7 -- कांग्रेस ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष मो. हिदायतुल्ला खान की 18वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। सदाकत आश्रम में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके कार्यों को याद किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि उनका पूरा जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक परंपराओं और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सदन की गरिमा, निष्पक्षता और संसदीय परंपराओं को मजबूती प्रदान की। इस अवसर पर अनुशासन समिति अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश राठौड़, असितनाथ तिवारी, मनोज शर्मा, ज्ञान रंजन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.