देहरादून, मई 12 -- विकासनगर। कांग्रेस ने हरबर्टपुर नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। मंगलवार को तिलक भवन में मीडिया से वार्ता करते हुए कांग्रेस के विकासनगर और हरबर्टपुर शहर अध्यक्षों ने भ्रष्टाचार की मजिस्ट्रेट से जांच कराए जाने की मांग की है। कांग्रेस के विकासनगर शहर अध्यक्ष विकास शर्मा और हरबर्टपुर शहर अध्यक्ष आशीष पुंडीर ने संयुक्त तौर पर कहा कि हरबर्टपुर नगर पालिका में केमिकल घोटाला, दस्ताने खरीद घोटाला, पेट्रोल घोटाला को लेकर 15 दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। बावजूद इसके अभी तक घोटालों की जांच शुरु नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी से पता चला है कि पेट्रोल घोटाला बड़े पैमाने पर हुआ है। हरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्ष ने तहसील मुख्यालय आने के लिए सरकारी वाहन का उपयोग करत...