जौनपुर, फरवरी 7 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार को नगर के एक मैरिज हाल में राजभर समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक की। उन्होंने 22 फरवरी को माहुल आजमगढ़ में प्रस्तावित महाराजा सुहेलदेव जयंती में शामिल होने की अपील की। कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी ने हमारे समाज के महाराजा सुहेल देव राजभर का कभी सम्मान नहीं किया। मंत्री ने महाराजा सुहेलदेव के ऐतिहासिक योगदान और उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराजा सुहेलदेव भारतीय इतिहास के उन महान नायकों में से हैं। जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध अद्भुत वीरता का परिचय दिया। उन्होंने न केवल देश की सीमाओं की रक्षा की, बल्कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। वह एक योद्धा नहीं बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.