बलिया, जुलाई 8 -- बलिया, संवाददाता। करोड़ों लोगों के आस्था के प्रतीक राम मंदिर के चढ़ावा और चन्दा चोरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए नगर में जुलूस निकाला।जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि अयोध्या में स्थित राम मंदिर करोड़ों लोगों के आस्था का प्रतीक है। आरोप लगाया कि इस चोरी में सरकार की भी सहभागिता है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।पूर्व विधायक सुधीर राय ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा और चन्दा चुराने वाले चोरों को गिरफ्तार न करके प्रदेश सरकार ने करोड़ों लोगों की आस्था से खिलवाड़ किया है। यह भी पढ़ें- राम मंदिर प्रकरण पर कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि यात्रा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से चित्तू पाण्डेय चौराहा, स्टेशन रोड, चौक, गुदरी बाजार, लोहा पट्टी,...