कांग्रेस ने स्कूल के समय बदलने की मांग की
अयोध्या, अप्रैल 18 -- अयोध्या। कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप के कारण स्कूली बच्चों के विद्यालय के समय में बदलाव की मांग की है। उन्होंने जिला अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे का ई-मेल भेजकर गर्मी में बच्चों की समस्या से अवगत कराया है और बच्चों के स्वास्थ्स के मद्देनजर विद्यालयों का संचालन सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग की है। अभी तक स्कूलों का समय दो बजे होने बच्चों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है और उनके स्वास्थ्य की चिंता है। महानगर अध्यक्ष का कहना है कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते वर्तमान परिस्थितियों में संवेदनशीलता दिखाकर निर्णय लेना चाहिए। यह भी पढ़ें- अयोध्या में चढ़ा पारा ,स्कूलों में समय परिवर्तन की कांग्रेस ने उठाई मांग यह भी पढ़ें- एक से आठवीं तक के स्कूलों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.