रांची, अप्रैल 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अमर शहीद सिद्धो-कान्हू मुर्मू और समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गई। कांग्रेस नेताओं ने सिद्धो-कान्हू व ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों और संघर्षों को याद किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंग्रेज शासन के विरुद्ध जून 1855 को हजारों संतालों के साथ मिलकर हूल का ऐलान सिद्धो-कान्हू ने किया था, जो देश के इतिहास में अमिट संघर्ष के रूप में दर्ज हो गया। महात्मा ज्योतिबा फुले ने महिला, पिछड़े व दलित वर्ग के उत्थान के लिए सतत संघर्ष किया। सत्यशोधक समाज संगठन के माध्यम से जाति प्रथा का विरोध एवं सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। ज्योतिबा फुले का मूल उद्देश्य स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना, बाल विवाह पर रोक, स...