पटना, जनवरी 3 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में अतिपिछड़ा कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को सावित्री बाई फुले जी की जयंती मनाई गई। नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक न्याय, समानता एवं शिक्षा के प्रति उनके योगदान को नमन किया। जयंती समारोह सह बैठक में अतिपिछड़ा वर्ग के ढांचागत व सांगठनिक विस्तार की कार्ययोजना तथा आगामी जनआंदोलनों एवं संघर्ष के एजेंडा पर मंथन हुआ। अतिपिछड़ा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण पंडित ने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, अतिपिछड़ा वर्ग के अधिकारों और शिक्षा के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा। बैठक में सुरेश मुखिया, रंजीत पंडित, रामप्रवेश, अभिषेक यादव, डॉ. किशोरी लाल, अरुण कुमार बिंद, डॉ. सुरेश कुमार, राजकुमार मंडल, बिनय क...