लखनऊ, अक्टूबर 24 -- भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने शनिवार को सरदार पटेल को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल को राजनीतिक रूप से छोटा करने का प्रयास किया। पाल ने कांग्रेस पर देश की आजादी के समय से ही वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से पूछा है कि वो समाजवादी राजनारायण को वोट चोरी से हराने वाली कांग्रेस के साथ कैसे खड़े हो गए। उन्हें जवाब देना चाहिए।उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा सरदार पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को धूमधाम से पूरे प्रदेश में मनाएगा। यह कार्यक्रम सबसे ऊंचे सरदार की थीम पर होगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : 31 अक्टूबर को पटना में बल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह में भाग लेने का निर्णय उन्होंने कार्यक्रम की तैयारी बैठक भी प्रदेश भाजप...