देहरादून, सितम्बर 16 -- ऋषिकेश। कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार पर सरकारी संपत्तियों को बेचने का आरोप लगाया है। नरेंद्र नगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने बुधवार को प्रेस क्लब में वार्ता की। उन्होंने कई संपत्तियों की सूची जारी करते हुए नीलामी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की बात कही है। वहीं, रेलवे रोड स्थित एक होटल में नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से भी प्रेस वार्ता आयोजित की गई। उन्होंने भी इसी मुद्दे को उठाते हुए सरकार को जमकर कोसा। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में कांग्रेस ने प्रेस वर्ता कर भाजपा सरकार पर सरकारी संपत्तियों को बेचने का लगाया आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...