चम्पावत, मार्च 23 -- लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकताओं ने वीर कालू सिंह माहरा चौक मे भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की कमी दाम बढ़ने से लोग परेशान हो गए हैं। कहा कि सिलेंडर मिलने की आस में लोग दिन भर लाइन में खड़े रह रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...