पलामू, अगस्त 14 -- मेदिनीनगर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण स्थल को गंगाजल छिड़ककर और हवन कर शुद्ध किए जाने के कथित मामले के विरोध में शुक्रवार को आंबेडकर पार्क में पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला स्तरीय सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विमला कुमारी ने की। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दलित समाज के प्रमुख नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण स्थल को गंगाजल छिड़ककर और हवन कर शुद्ध करने का नाटक किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भारतीय जनता पार्टी की नजर में इस देश के दलित अपवित्र हैं? उन्होंने प्रधानमंत्री से कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- खड़गे के मंच शुद्धिकरण के ...