बिजनौर, जून 8 -- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर उ. प्र. कांग्रेस कमेटी ने ग्रेट निकोबार द्वीप के संरक्षण और पर्यावरण बचाने के लिए प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 8 जून से 15 जून तक चलाया जाएगा। सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष हुमायूं बेग ने अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रेट निकोबार द्वीप के संरक्षण के समर्थन में हस्ताक्षर किए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता बचाने के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। शहर अध्यक्ष हुमायूं बेग ने कहा कि ग्रेट निकोबार देश की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है, जहां समृद्ध जैव विविधता और दुर्लभ वन्यजीव पाए जाते हैं। यह भी पढ़ें- अंडमान निकोबार के जंगल बचाने को यूपी कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक...