देहरादून, मार्च 22 -- विकासनगर। स्मैक और ड्रग्स के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ क्षेत्र में जनजागरण की मुहिम तेज हो गई है। रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात के नेतृत्व में विकासनगर मुख्य बाजार में नशा विरोधी अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुटता दिखाई। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन और सरकार की लापरवाही से पछुवादून क्षेत्र में नशे का गोरखधंधा फल फूल रहा है, जिसका खामियाजा स्थानीय युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम साबित नहीं हो रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर पुलिस सौ से दो ग्राम भांग के साथ किसी को पकड़ कर जेल भेज देती है, जबकि नशे के बड़े सौदागर आसानी से बच निकलते हैं। पूरे पछुवादून क्षेत्र में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.