नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के जरिए केंद्र सरकार पर तंज कसा है। पार्टी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि नमस्ते ट्रंप, हाउडी मोदी जैसे कार्यक्रम और ट्रंप की तारीफ करने का कोई फायदा नहीं हुआ। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि व्हाइट हाउस में बैठे प्रधानमंत्री के अच्छे दोस्त भारत के प्रति कभी गरम, कभी नरम वाला रवैया जारी रखे हुए हैं। उन्होंने एक बार फिर धमकी दी है कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करता, तो अमेरिका भारत से होने वाले आयात पर अधिक शुल्क लगाएगा। जयराम रमेश ने कहा नमस्ते ट्रंप, हाउडी मोदी जैसे सभी आयोजन का कोई खास असर नहीं पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.