सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- सीतामढ़ी। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक अर्थी जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। उसके बाद एसडीओ सदर को राष्ट्रपति को समर्पित दो सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने और ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में बने मतदाता सूची की जांच करने की मांग की गई।प्रदर्शन यह भी पढ़ें- लखीसराय : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का आक्...