हरदोई, सितम्बर 28 -- हरदोई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर जवाबदेही और निष्पक्ष जांच की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे और शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से जिंदपीर चौराहा, तिकुनिया पार्क और गांधी प्रतिमा होते हुए मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' और 'वोट चोर गद्दी छोड़' जैसे नारे लगाए। यह भी पढ़ें- पुलिस से छीना-झपटी के बीच कांग्रेस ने फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग ...