हरिद्वार, सितम्बर 28 -- रोशनाबाद स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, विधायक रवि बहादुर ने कहा कि भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से जनता परेशान है। एसआईआर के माध्यम से जनता के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार और चुनाव आयोग देश के लिए खतरा बन रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होना चाहिए। देश से माफी भी मांगे चुनाव आयुक्त। यह भी पढ़ें- पुलिस से छीना-झपटी के बीच कांग्रेस ने फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला इस अवसर पर पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व विधायक ह...