मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मीनापुर। प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने महिला आरक्षण बिल में समाज के सभी तबकों के लिए आरक्षण का प्रावधान करने की मांग की है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण को लेकर लोगों को गुमराह करने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया है। बाद में राज्यपाल के नाम मांगों से संबंधित बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रविशंकर राय, संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, विजय कुमार, राधेकृष्ण सिंह, मो. रहमत खान, शमी अहमद, शंभू राय, लालबाबू नागवंशी, शिवशंकर राय, मो. सत्तार अंसारी, भिखारी पासवान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...