कांग्रेस ने महंगाई और पेपर लीक को लेकर किया प्रदर्शन
रामपुर, मई 24 -- कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, खाद संकट, डीज़ल-पेट्रोल एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में तहसील में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। शनिवार को कार्यकर्ता अहरो तिराहे पर एकत्र हुए। इसके पश्चात वे पूर्व विधायक संजय कपूर के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में नैनीताल रोड, मुख्य चौराहा, रामपुर रोड़, पटेल चौक, केमरी मार्ग से होकर तहसील भवन पहुंचे। जहां पर उन्होंने विभिन्न समस्याओं के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा भैंसा गाड़ी से ट्रैक्टर को खींचकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार शिवकुमार शर्मा को सौंपा।इस यह भी पढ़ें- घोड़ागाड़ी पर कांग्रेस कार्यकर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.