मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- नगर कांग्रेस कमेटी के बाजार गंज स्थित कार्यालय पर पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई गई l बाबू जगजीवन राम के फोटो पर पुष्प अर्पित किए और उनके द्वारा हिन्दुस्तान के लिए किए गए तरक्की के कार्यों और आपसी भाई चारा कायम रखने के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा की और देश हित में उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सलमा आगा, वरिष्ठ नेता शरीफ आजाद आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...