चम्पावत, जनवरी 24 -- कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान चलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनरेगा श्रमिकों को जानकारी दी। शनिवार को कांग्रेस ने ग्राम पंचायत डुंगरी फर्त्याल के बुंगा फर्त्याल क्षेत्र में अभियान चलाया। उन्होंने मनरेगा श्रमिकों से मुलाकात कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि मोदी सरकार मनरेगा योजना में दी जाने वाली रोजगार गारंटी नियम को हटा रही है। कहा कि ऐसा कर केंद्र सरकार ग्रामीणों से रोजगार की गारंटी छीन रही है। कहा कि नए नियमों के तहत श्रमिकों को काम कहा और कैसे मिलेगा, यह सरकार अपने पसंदीदा ठेकेदारों के माध्यम से मनमाने ढंग से तय करेगी। कहा कि योजना में ग्राम पंचायतों को पूरी तरह दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब तक योजना को उसके मूल रूप में बहाल नहीं किया जात...