जौनपुर, फरवरी 10 -- जौनपुर, संवाददाता। मतदाता सूची से नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को ज्ञापन दिया। कहा कि इसपर रोक लगाते हुए ठोस कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं द्वारा बीएलओ पर दबाव बनाकर जाति विशेष और गैर-भाजपाई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से इस तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने निर्वाचन आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से फार्म-7 भरवाकर मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश की जा रही है। सत...