पटना, फरवरी 20 -- दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे एआई समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने निंदा की है। कहा कि यह समिट देश की तकनीकी क्षमता, स्टार्टअप शक्ति और युवाओं की प्रतिभा का प्रतीक है। आयोजन के दौरान विरोध कर कांग्रेस ने भारत की उपलब्धियों का अपमान किया है। उन्होंने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि यह भाजपा का नहीं, बल्कि भारत का आयोजन था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन भारत की उपलब्धियों और युवाओं की क्षमता को कमतर दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के समय इस तरह का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है। यह देश की छवि को धूमिल करने की कोशिश है। भारत की ग्लोबल तरक्की दिखाने वाले इतने बड़े कार्यक्रम में,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.