देहरादून, मार्च 20 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर आक्रोश जताया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी प्रमोद कुमार से मुलाकात की और मांगों से संबंधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद ने आरोप लगाया गया कि कंगना रनौत ने राहुल गांधी के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया, जो संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ है। कहा कि सांसद कंगना ने लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं को भी ठेस पहुंचाया है। कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी से समाज में गलत संदेश जाता ...