रुडकी, नवम्बर 4 -- कांग्रेस के पूर्व मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप ने मंगलवार को एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि राज्य स्थापना रजत जयंती से पहले कांग्रेस नेता रामपुर तिराहा जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार पर आंदोलनकारियों और शहीदों की उपेक्षा का आरोप लगाया। धीरेन्द्र प्रताप ने बताया कि छह नवंबर को उत्तराखंड राज्य आंदोलन की रजत जयंती के अवसर पर मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर तिराहा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजन शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान कार्यकर्ता रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग भी करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों की लगातार उपेक्षा की है और अब तक उनके सपन...