चम्पावत, मई 10 -- सतीश जोशी, लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चम्पावत प्रकरण में मामले में सभी दोषियों को सजा देने की मांग उठाई। रविवार को विधायक खुशाल अधिकारी के निर्देशानुसार और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीर कालू सिंह माहरा चौक पर भाजपा का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि चम्पावत प्रकरण के मामले में दोनों पक्षों का नाता भाजपा से रहा है। जिसमें उनकी लड़ाई पूर्व से भी आपस में रही है। कांग्रेस ने केवल मामले की सत्यता को उजागर करने के लिए चम्पावत में धरना प्रदर्शन किया और नाबालिग को न्याय दिलाने के लिए यह लड़ाई लड़ी थी। यह भी पढ़ें- हरिद्वार भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस को घेरा लेकिन भाजपा ने राजनीति के चलते कां...