बागेश्वर, अप्रैल 16 -- बागेश्वर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की सहमति व प्रदेश प्रभारी सैलजा की सहमति पर ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने बताया कि कपकोट ब्लॉक के रमेश भंडारी व कमल किशोर टमटा प्रभारी तैनात किए हैं। इसके अलावा चौंरा महेश सिंह राठौर, मनोज सिंह राठौर, कांडा ललित गोस्वामी, किशन गिरी, बागेश्वर हरीश धपोला, सुरेश गड़िया, गरुड़ भूपेश ऐठानी, चंचल राम, कठपुड़ियाछीना बलवंत सिंह नेगी तथा लक्ष्मण आर्या प्रभारी बनाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...