रुद्रपुर, फरवरी 14 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की डेमोग्राफी से खिलवाड़ किया है। असामाजिक तत्वों को बाहर से लाकर बसाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य का समग्र विकास कर रही है। अपने सांस्कृतिक मूल्यों को डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के लिए भी पूरी तरह से संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। शनिवार शाम रुद्रपुर के गांधी पार्क में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के लिए 288 करोड़ की 61 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि यह परियोजनाएं आने वाले समय में रुद्रपुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। इससे पूर्व, उन्होंने रुद्रपुर में त्रिशूल चौक का लोकार्पण किया। यहां से शिव बारात के साथ गांधी पार्क पहुंचे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.