कांग्रेस ने पैदल मार्च कर किया विरोध प्रदर्शन
बस्ती, अगस्त 15 -- बस्ती। हल्द्वानी में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जिस मंच से जनता को संबोधित किया उसके शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस नेताओं में आक्रोश है। शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से भगत सिंह प्रतिमा से होते हुये नगर पालिका परिसर स्थित बाबा साहब प्रतिमा तक पैदल मार्च करते हुये भाजपा विरोधी नारे लगाये और सत्याग्रह किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जिस मंच से जनता को संबोधित किया, उसी मंच का भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा 'शुद्धिकरण' किया जाना बेहद आहत करने वाला और निंदनीय है। यह भी पढ़ें- खरगे की रैली के बाद मंच शुद्धिकरण पर भड़के कांग्रेसी पूर्व व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.