नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार मामलों की पूर्व प्रमुख मिशेल बैचलेट को इंदिरा गांधी पुरस्कार दिए जाने को लेकर राजनीतिक घमासान मच गया है। भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर प्रहार करते हुए इसे निंदनीय कदम बताया। दरअसल, बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चिली की पूर्व राष्ट्रपति को शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए वर्ष 2024 के इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया था। इस सम्मान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस का कार्य हमेशा से भारत विरोधी रहा है। उन्होंने इस कार्यक्रम में जगदीश टाइटलर की मौजूदगी को लेकर भी कांग्रेस की आलोचना की और सवाल किया कि क्या कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष को 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों का दर्द महसूस नहीं होता। बता दें, पुरस्कार विजेता बैच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.