नई दिल्ली, मई 7 -- तमिलनाडु की राजनीति में गुरुवार को बड़ा भूचाल आ गया। डीएमके ने कांग्रेस पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए औपचारिक रूप से घोषणा कर दी कि दोनों पार्टियों के बीच लंबे समय से चला आ रहा गठबंधन पूरी तरह टूट गया है और इंडिया ब्लॉक भी समाप्त हो गया है। कांग्रेस ने डीएमके को धोखा देते हुए अभिनेता-राजनेता विजय की तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) का साथ देने का फैसला किया है। विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने की स्थिति में कांग्रेस ने टीवीके के साथ मिलकर सरकार बनाने का रास्ता चुना है।डीएमके का तीखा हमला डीएमके के वरिष्ठ नेता टीकेएस एलंगोवन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इंडिया ब्लॉक अब खत्म हो गया है। कांग्रेस ने अपने लंबे सहयोगी के साथ पीठ में छुरा घोंपा है। डीएमके विधायकों की अहम बैठक में पार्टी ने चार प्रस्...