पटना, अक्टूबर 9 -- बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने गुरुवार को एनडीए के बीस साल विनाशकाल का आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी किया है। 42 पेज की चार्जशीट में कांग्रेस ने नीतीश सरकार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आर्थिक मोर्चे, कानून व्यवस्था की बदहाली का आरोप लगाया है। एनडीए सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के भ्रष्टाचार गिनाए हैं। साथ ही पलायन के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में वरीय पर्यवेक्षक राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने यह आरोप पत्र जारी किया। इस मौके पर अशोक गहलोत ने कहा कि बिहार चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने अपने हिस्से की सारी सीटों पर कैंडिडेट फाइनल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.