पटना, अक्टूबर 4 -- कांग्रेस ने बिहार में निर्दलीय एमएलसी चुनाव लड़ने जा रहे राजेश राठौड़ को मुख्य प्रदेश प्रवक्ता पद से हटा दिया है। उनकी जगह अजय पासवान को प्रदेश मीडिया एवं प्रचार विभाग की कमान सौंपी गई है। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से इस संबंध में गुरुवार को सूचना जारी कर दी गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से अजय कुमार पासवान को मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है। दूसरी ओर, राजेश राठौड़ ने एक दिन पहले ही तिरहुत शिक्षक विधान परिषद सीट से निर्दलीय पर्चा भरा था। हालांकि, प्रदेश संगठन में यह बदलाव सामान्य बताया जा रहा है। बिहार कांग्रेस के मीडिया सेल के अध्यक्ष बनाए गए अजय पासवान गयाजी जिले के खिजरसराय के मूल निवासी हैं। हालांकि, उनका जन्म पटना के फुलवारीशरीफ में हुआ और कर्मस्थली भी यही...