वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को मोहनसराय से राजातालाब तक मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली। पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मजदूर शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान मनरेगा मजदूरों के हित में एक दिन की मजदूरी 400 रुपए और 125 दिन की रोजगार गारंटी की मांग करते हुए पदयात्रियों का ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। राजातालाब पंचकोसी मार्ग पर स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, शिवपुर प्रभारी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट, गिरीश चंद्र पांडेय, संतोष मौर्या, सुरेश शर्मा, अजय सिंह, रामशृंगार पटेल, रामाश्रय पटेल, कैलाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.