मुरादाबाद, जनवरी 27 -- मुरागणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जुनैद इकराम के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। शहर के जीआईसी चौराहे से शुरू हुई प्रभात फेरी पान दरीबा स्थित शहीद स्मारक, मंडी चौक, बर्तन बाजार, अमरोहा गेट व चौमुखा पुल स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय होते हुए नगर निगम पहुंची जहां ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय से होते हुए प्रभात फेरी नई बस्ती में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद इकराम ने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता हमारी ताकत है। कांग्रेस हमेशा संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रभात फेरी के माध्यम से भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.