प्रयागराज, अगस्त 9 -- भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर रविवार को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर फाफामऊ के शांतिपुरम चौराहे पर गंगापार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संगोष्ठी और जय हिंद यात्रा आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुनील पांडेय ने किया, जबकि अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी मंजू मौर्या ने की। यात्रा में अफजाल अहमद, डॉ. अमर सिंह पटेल, रितेश पासी, मो. फारुक, कृष्णा मौर्या आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन यह भी पढ़ें- भारत छोड़ो आंदोलन ने रखी थी आजादी की मजबूत नींव: शुक्ला यह भी पढ़ें- क्रांति दिवस पर कांग्रेस का पैदल मार...