लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- मनरेगा मजदूरों और संविदा कर्मियों की बकाया मजदूरी का भुगतान करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यालय से नारेबाजी करते हुए विकास भवन पहुंचे कांग्रेस। राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन परियोजना निदेशक एसएन चौरसिया को सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रदेश में लगभग एक करोड़ मनरेगा मजदूरों को ढाई महीने से और संविदा कर्मियों को आठ महीने से मानदेय नहीं मिला है। इससे मजदूरों और संविदाकर्मी परेशान हैं। होली त्योहार बीत गया पर मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती ने कहा कि दस दिन में भुगतान न होने पर कांग्रेस आन्दोलन करेगी। कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी, प्रेम वर्मा, अन्नू मिश्रा, मंजू मिश्रा, चंद्रप्रभा अवस्थी, सरोजनी अवस्थी, मनसुखा देवी, नेहा पटेल, अनं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.