विकासनगर, मार्च 28 -- पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में कांग्रेस विकासनगर क्षेत्र में नशा छोड़ो-भारत जोड़ो अभियान चला रही है। अभियान के तहत स्मैक और ड्रग्स के खिलाफ आम लोगों को जोड़ा जा रहा है। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीवनगढ़ में लोगों को नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूक किया। अभियान में वाणी शर्मा, संजय जैन, विकास शर्मा, अभिनव ठाकुर, कुसुम कौशल, शशि चौहान, राजीव शर्मा आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...