देहरादून, जून 26 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस वर्करों की ओर से रायपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के विरोध और जनजागरूकता के उद्देश्य से नशा मुक्त जनजागरूकता मशाल यात्रा निकाली गईRs.।शुक्रवार को मशाल यात्रा उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विनीत प्रसाद भट्ट (बंटू) के नेतृत्व में निकाली गई। प्रीतम सिंह ने कहा कि नशा आज केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य पर सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। रायपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार ने अभिभावकों और आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। विनीत प्रसाद भट्ट ने कहा कि युवाओं के हाथों में नशे का जहर नहीं, शिक्षा, रोजगार और अवसर होने चाहिए। जो लोग युवाओं ...